मार्कण्डेय काटजू ने मदर टेरेसा को कहा ‘अर्द्ध शिक्षित कट्टरपंथी, हठधर्मी और धोखेबाज’

0
मार्कण्डेय काटजू

हमेशा से विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कण्डेय काटजू फिर से विवादों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने मदर टेरेसा पर हमला बोला है। काटजू ने जानी-मानी समाज सेविका मदर टेरेसा को लेकर कुछ सवाल उठाए है।

लेकिन लोगों को यह पसंद नहीं आया। मार्कण्डेय काटजू ने अपने फेसबुक पेज पर मदर टेरेसा के बारे में लिखा था। उन्होंने टेरेसा को संत बनाने के फैसले पर भी सवाल खड़े किए। काटजू ने आरोप लगाया कि मदर टेरेसा कुछ संदिग्ध लोगों से डोनेशन के रूप में पैसा लेती थीं। काटजू ने लिखा कि अगर कोई उन्हें 10 मिलियन डॉलर देगा तो वह भी गरीब और बेघर लोगों की मदद करने लगेंगे। फेसबुक पर काटजू ने लिखा- मैं समझ नहीं पा रहा कि मदर टेरेसा के लिए लोगो में इतना प्यार क्यों है। मेरे विचारों में वह अर्द्ध शिक्षित कट्टरपंथी, हठधर्मी और धोखेबाज थीं।

इसे भी पढ़िए :  चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

इसके साथ ही काटजू ने कई सारी रिपोर्ट्स, अकाउंट्स का जिक्र किया। उनके हवाले से काटजू ने कहा कि टेरेसा ने कई संदिग्ध लोगों से दान में पैसा लिया था। मार्कण्डेय काटजू ने लिखा कि उन्होंने खुद दुनिया के अलग-अलग कोनों में 500 कॉन्वेंट खोलने का दावा किया था। क्या है नम्रता और विनम्रता है। आखिर में काटजू ने लिखा कि यह सब जानते हैं कि उन्होंने गरीब और बेघर लोगों के बीच काम किया। अगर कोई मुझे 10 मिलियन डॉलर देगा तो मैं भी वह सब करने के लिए तैयार हूं।

इसे भी पढ़िए :  UP चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी प्रियंका गांधी: कांग्रेस