UN प्रमुख ने उत्तर कोरिया पर उचित कार्रवाई करने की अपील की

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने सुरक्षा परिषद से उत्तर कोरिया के पांचवें परमाणु परीक्षण के जवाब में ‘‘उचित कार्रवाई’’ करने की अपील की।

इसे भी पढ़िए :  वन चाइना पॉलिसी को लेकर बोले डोनाल्ड ट्रंप, 'चीन मुझपर हुक्म नहीं चला सकता'

बान ने भूमिगत परमाणु परीक्षण की ‘‘कड़े से कड़े शब्दों में निंदा की’’ और इसे ‘‘सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का खुलेआम किया गया एक और उल्लंघन’’ बताया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ‘‘मुझे भरोसा है कि सुरक्षा परिषद एकजुट रहेगी और उचित कार्रवाई करेगी। हमें इसे तत्काल रोकना होगा।’’ बान ने परिषद की आपात बैठक से पहले यह बात कही।

इसे भी पढ़िए :  जवाबी कार्रवाई से पस्त हुआ पाकिस्तान, अब कर रहा ये ‘विनती’

प्योंगयांग के पांचवें और सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण पर चर्चा करने के लिए अमेरिका और जापान के अनुरोध पर यह बैठक बुलाई गई।

इसे भी पढ़िए :  उ. कोरिया मिसाइल टेस्ट: ट्रंप ने जापान को दिया समर्थन का भरोसा