लोगों ने कहा, मैं मोटी और छोटी हूं इसलिए मॉडल नही बन सकती: सनी लियोनी

0

दिल्ली:

सनी लियोनी ने पोर्न स्टार से बॉलीवुड कलाकार बनने का सफर तय करने के दौरान लंबा संघर्ष किया है। कनाडा के ओंटारिया में 13 मई 1981 को जन्मी सनी का असल नाम कुछ और है। उनके पिता पंजाबी सिख हैं। उनका जन्म तिब्बत में हुआ था। वह काफी वक्तर दिल्ली में भी रहे। सनी की मां हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की रहने वाली हैं। माता-पिता ने सनी का नाम करनजीत कौर वोहरा रखा था।

इसे भी पढ़िए :  अजय-इलियाना 'रश्‍क-ए-कमर' से लगाएंगे आग

uj
न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर चलने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी ने कहा कि उनके करियर के शुरूआती दौर में उन्हें मॉडल बनने के लिए बहुत मोटी कहा गया था। सनी 8 सितंबर को प्रतिष्ठित फैशन वीक के रैंप पर चलीं और अर्चना कोचर द्वारा डिजाइन किए गए गाउन में शो स्टॉपर के तौर पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ‘मस्तीजादे’ स्टार के लिए रैंप पर चलना उनके आलोचकों के लिए एक झटका है जो यह सोचते थे कि वह कभी मॉडल नहीं बन सकती हैं।

इसे भी पढ़िए :  56 साल के फिल्मी करियर में पहली बार जैकी चैन को मिला ऑस्कर, अबतक की हैं 200 फिल्में

Actress actress Sunny Leone models the Archana Kochhar collection during Fashion Week in New York, Thursday, Sept. 8, 2016. (AP Photo/Mary Altaffer)

सनी ने कहा कि मुझे बहुत अद्भुत लग रहा था। जब मैं छोटी लड़की थी तो मैं मॉडल बनना चाहती थी और जब मैं 18 साल की हुई तो मैंने इसके लिए कोशिश भी की। सनी लियोनी ने कहा मुझसे कहा गया है कि मैं बहुत छोटी, बहुत मोटी, बहुत व्यावसायिक हूं या उन्हें मुझमें दिलचस्पी नहीं थी जिस कारण मुझे मना करते थे।

इसे भी पढ़िए :  देखिये नोटबंदी पर बॉलीवुड का मज़ेदार वीडियो