अटारी बॉर्डर पर भारत-पाक रिट्रीट सेरेमनी के दौरान हादसा, एक बच्चे की मौत

0
अटारी बॉर्डर

भारत-पाकिस्तान के सीमा के अटारी बॉर्डर पर भारत-पाक रिट्रीट सेरेमनी के दौरान एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसे की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई।

हादसे के दौरान कई लोग घायल

इसे भी पढ़िए :  बजट 2017: राजनीतिक दलों पर नकेल, 2000 रुपए से अधिक चंदे लेने पर सियासी दलों को देना होगा हिसाब

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के पास अटारी बॉर्डर पर नए बन रहे दर्शक दीर्घा का लेंटर गिरने से ये हादसा हुआ। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के अस्पताल ले जाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी के एटा में ट्रक और स्कूली बस की भिड़ंत में 8 बच्चों की मौत, 40 घायल

सेरेमनी के दौरान उमड़ती है भीड़

गौरतलब है कि अटारी बॉर्डर भारत-पाक रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है, सेरेमनी के दौरान दोनों देशों के जवान गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे मिलते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान सेना के जवान जोश और जज्बे से लबरेज होते हैं। दर्शक भी इस सेरेमनी का लुत्फ उठाने में पीछे नहीं रहते और जवानों के कदमताल पर तालियों के साथ उनके हौसले को बढ़ाते हैं।

इसे भी पढ़िए :  शादी समारोह से लौट रहे मिनी ट्रक हादसे में, 14 की मौत व 28 घायल