बांग्लादेेश में मारी गई तारिषी के पिता को सोनिया गांधी ने लिखा पत्र

0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ढाका आतंकी हमले में अन्य लोगों के साथ मारी गई भारतीय लड़की तारिषी जैन के परिवार के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त की और इस कृत्य को मानवता के खिलाफ अपराध बताया।

इसे भी पढ़िए :  ‘गौरी लंकेश’ की हत्या की चारों तरफ हो रही निंदा, ‘एडिटर्स गिल्ड’ ने न्यायिक जांच की मांग की

सोनिया गांधी ने तारिषी के पिता संजीव जैन को लिखे पत्र में आतंकवाद के खिलाफ माहौल बनाने का आह्वान किया और कहा कि जीवन की कुछ घटनाएं नियंत्रण से बाहर की होती है और व्यक्ति को उन्हें सहना होता है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बांग्लादेश में आपकी बेटी तारिषी की निर्मम हत्या से गहरा दुख हुआ। यह मानवता के खिलाफ झकझोर देने वाली घटना है। ऐसे अपराध करने वाले किसी से सहानुभूति रखने वाले नहीं हो सकते। हमें ऐसी हिंसा के खिलाफ माहौल बनाना होगा।’’

इसे भी पढ़िए :  फिर सामने आया 'पाक' का नापाक चेहरा, जेद्दा धामके में खुली पाकिस्तान की पोल