बांग्लादेेश में मारी गई तारिषी के पिता को सोनिया गांधी ने लिखा पत्र

0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ढाका आतंकी हमले में अन्य लोगों के साथ मारी गई भारतीय लड़की तारिषी जैन के परिवार के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त की और इस कृत्य को मानवता के खिलाफ अपराध बताया।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकती हैं सोनिया गांधी!

सोनिया गांधी ने तारिषी के पिता संजीव जैन को लिखे पत्र में आतंकवाद के खिलाफ माहौल बनाने का आह्वान किया और कहा कि जीवन की कुछ घटनाएं नियंत्रण से बाहर की होती है और व्यक्ति को उन्हें सहना होता है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बांग्लादेश में आपकी बेटी तारिषी की निर्मम हत्या से गहरा दुख हुआ। यह मानवता के खिलाफ झकझोर देने वाली घटना है। ऐसे अपराध करने वाले किसी से सहानुभूति रखने वाले नहीं हो सकते। हमें ऐसी हिंसा के खिलाफ माहौल बनाना होगा।’’

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट को रोहिंग्या मुस्लिम मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये मौलिक अधिकारों के तहत नहीं आता है : केंद्र सरकार