विमान में बम की खबर के बाद अफरा-तफरी, इमरजेंसी में एयरपोर्ट पर रोकी गई फ्लाइट

0
सेना ने

कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान को बम की खबर के बाद रोका गया है। हालांकि विमान में बम की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन एक महिला ने फोन कर विमान में बम होने की सूचना दी। जिसके बाद इमरजेंसी में विमान को एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। यह विमान गुवाहाटी से कोलकाता जा रहा था। इस विमान में 114 यात्री सवार थे।

इसे भी पढ़िए :  अगले वित्त वर्ष से नहीं आएगा रेल बजट!

फिलहाल विमान की गहन तलाशी चल रही है और बम निरोधी दस्ते को बुला लिया गया है। इस महिला ने एयर इंडिया को 8 बजकर 20 मिनट पर फोन कर सूचना दी कि 9.30 बजे गुवाहाटी जाने वाले विमान में बम है। इसके बाद तुरंत सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया और 114 यात्रियों की यात्रा को रोक दिया गया। इससे मद्देनजर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के फैसले के बाद इन 14 लाख करोड़ रूपये का क्या होगा?