मुंबई। कई साल पहले अभिनेत्री राखी सावंत को किस करने वाले विवाद से सुर्खियों में रहे मीका सिह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। इसबार
गायक मीका सिंह के खिलाफ वर्सोवा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। एक महिला ने मीका पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला फैशन डिजाइनर बताई जा रही है।
जवाबी शिकायत मीका ने भी दी है जिसमें जबरन 5 करोड़ रुपए वसूलने के लिए धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर वरसोवा थाने में आईपीसी की धाराओं 354, 323 और 504 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि माडल अक्सर मीका के घर जाया करती थी। लेकिन मीका और मॉडल के बीच क्या रिश्ते थे इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।