हैवान पति ने किए पत्नी के टुकड़े-टुकड़े, फिर सूटकेस में भरकर लगाई आग

0

हैदराबाद। कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता सबसे गहरा रिश्ता होता है, ये रिश्ता हमेशा प्यार और विश्वास की डोर से बंधा होता है। लेकिन हैदराबाद में दिल दहला देने वाली वारदात के बारे में सुनकर आप सकते में पड़ जाएंगे। जी हां मामला हैदराबाद का है। जहां 36 साल के रुपेश कुमार मोहनानी की एक दिन पहले ही अपनी बीवी सिंथिया के साथ फायनेंशियल प्रॉब्‍लम को लेकर लड़ाई हुई थी। 8 साल पहले उसने कांगो की नागरिक सिंथिया से शादी की थी। रुपेश को शक था कि उसकी बीवी का फेसबुक पर मिले किसी शख्‍स से अफेयर चल रहा था। पुलिस का कहना है कि आवेश में आकर रुपेश ने अपनी पत्‍नी का गला घोंट दिया। उस वक्‍त उनकी बेटी सो रही थी।

इसे भी पढ़िए :  सेक्स और धोखे की कॉकटेल ने बर्बाद की महिला की जिंदगी !

पत्नी को मौत के घाट उतारकर भी जब रुपेश का मन नहीं भरा तो उसने दरिंदगी की इंतेहा पार करते हुए कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। पुलिस का कहना है कि उसने दाे चाकू और एक कुल्‍हाड़ी की मदद से पत्‍नी की लाश के टुकड़े किए और उन्‍हें एक बैग तथा सूटकेस में भर दिया। रुपेश ने अंधेरा होने का इंतजार किया, फिर अपनी बेटी को ‘ड्राइव’ पर चलने के लिए कहा। वह गाड़ी चलाकर एक ऐसी जगह ले गया जो उसके मुताबिक सुनसान थी। वहां उसने बैग और सूटकेस पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी।

इसे भी पढ़िए :  पुलिसकर्मी पर रेप का केस दर्ज, बीवी ने दी गवाही

एक शातिर अपराधी की तरह कत्ल को अंजाम देकर रुपेश ने लाश को भी ठिकाने लगा दिया। लेकिन कहते हैं कि अपराधी चाहे जितना भी शातिर क्यों न हो वो कानून के शिंकजे से बच नहीं पाता। शायद ऊपर वाला रूपेश को उसके किए की सज़ा देना चाहता है। कुछ कारण ऐसे बने कि लाख शातिर होने के बावजूद रूपेश खुद को पुलिस की हथकड़ी से बचा ना सका। उसे लगा कि किसी को पता नहीं चलेगा। मगर पास के गांववालों ने झाड़‍ियों से धुआं उठता देखा तो उन्‍होंने पुलिस को खबर कर दी।

इसे भी पढ़िए :  छात्रा ने काटा स्वामी का प्राइवेट पार्ट, 8 साल से कर रहा था रेप

रूपशे ने गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन पहिए कीचड़ में फंस गए। पुलिस ने उसे शहर के साइबराबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। रूपेश के गिरफ्तार होने के बाद उसकी छोटी सी मासूम बेटी अकेली रह गई। उस बच्ची को ये तक नहीं पता कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। और उससे उसकी मां को छीनने वाला भी कोई और नहीं बल्कि उसका खूंखार बाप है। फिलहाल रूपेश की बेटी अपने दादा-दादी के साथ है।