फ्लाइट में ट्रंप की बेटी को ‘बुरा सपना’ कहकर बेइज्जत करने वाले को-पेसेंजर मिली ये सज़ा

0
ट्रंप

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी बेटी इवांका ट्रंप के पास बैठने से कथित रूप से इनकार करने एवं आक्रामक होने वाले एक यात्री को एक अमेरिकी विमान से उतार दिया गया। CNN की एक रिपोर्ट के अनुसार जेटब्लू ने यहां कल सुबह जॉन एफ केनेडी हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति को उस समय जबरन उतार दिया जब उसने इवांका की तरफ देखते हुए कहा, ‘ओह माय गॉड, दिस इज अ नाइटमेर’ (यह बुरा सपना है)। ‘तुम्हारे पिता हमारे देश को बर्बाद कर रहे हैं।’

इसे भी पढ़िए :  किम की धमकी के बाद ट्रंप की चेतावनी

इस पर जब एयरवेज के स्टाफ ने उसे रोकने की कोशिश तो उसका गुस्सा और बढ़ गया। उसने आगे कहा- ‘ये हमारी फ्लाइट में क्यों हैं, इन्हें तो अपना खुद का प्राइवेट प्लेन यूज करना चाहिए।’ इसके बाद उस पैसेंजर को उसकी पत्नी के साथ फ्लाइट से जबरदस्ती नीचे उतार दिया गया।

इस घटना का जिक्र फ्लाइट में सवार डैन नाम के एक पैसेंजर ने एक वेबसाइट से किया है। डैन के मुताबिक, इवान्का और उनके पति जेयर्ड ने उस शख्स की बात पर ध्यान नहीं दिया। बल्कि, उस दौरान इवान्का अपनी फैमिली और बेटों के साथ मस्ती करने लगीं।

इसे भी पढ़िए :  विमान में बम की खबर के बाद अफरा-तफरी, इमरजेंसी में एयरपोर्ट पर रोकी गई फ्लाइट

ये कहासुनी यहां भी खत्म नहीं हुई गुस्सा करने वाले शख्स की वाइफ ने ट्वीट के जरिए भड़ास निकाली। इस घटना के बाद शख्स की पहचान गोल्डस्टेन के रूप में हुई, जो पेशे से वकील हैं। गोल्डस्टेन की वाइफ मैथ्यू लैसनर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इवान्का अपने परिवार के साथ हमारी फ्लाइट में थीं। मेरे पति ने अपनी नाखुशी शांत शब्दों में जाहिर की थी, जिसे एयरवेज के ऑफिसर्स ने गलत ढंग से लिया और हमें फ्लाइट से नीचे उतार दिया।’ हालांकि, इस मामले में अभी इवान्का या उनके परिवार की ओर से भी कोई कमेंट नहीं आया है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप की हमदर्दी पर काउंसलिंग की जरूरत: खिज्र खान