बलोच नेता बुगती को शरण देने का मामला, भारत पर बौखलाया पाकिस्तान, कहा…

0
बलोच नेता

दुनिया भर में आतंकवाद की शरणस्थली के रूप में पहचाना जाने वाला पाकिस्तान अब उल्टा भारत को आतंकी देश बता रहा है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि बलोच नेता ब्रह्मदाग बुगती को शरण देकर वह ‘आतंकवाद का आधिकारिक प्रायोजक’ बन जाएगा। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ट्वीट किया, ‘भारत का बुगती को शरण देना किसी देश द्वारा आतंकवादी को आसरा देने की तरह होगा। इस तरह वह भारत आतंकवाद का आधिकारिक प्रायोजक बन रहा है।’

इसे भी पढ़िए :  सुलग रहा है कश्मीर, अब तक 23 की मौत

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी इसलिए आई है क्योंकि भारत में शरण मांगने संबंधी ब्रह्मदाग बुगती की अर्जी गृह मंत्रालय में पहुंच चुकी है। गृह मंत्रालय उस पर विचार कर रहा है। बुगती फिलहाल स्विटजरलैंड में रह रहे हैं और मंगलवार को उन्होंने जिनेवा में भारतीय दूतावास से संपर्क पर भारत में शरण देने की गुहार लगाई थी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारत इस पर सकरात्मक रुख अपनाएगा।

बुगती बलोच रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष और संस्थापक हैं। रविवार को जिनेवा में पार्टी की एक बैठक में शरण मांगने का फैसला लिया गया था। वह बलूच के राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबर बुगती के पोते हैं जिनकी 2006 में पाकिस्तानी सेना ने हत्या कर दी थी।

इसे भी पढ़िए :  यूएस फार्मा लॉबी के दबाव में मोदी ने दिया 100 फीसदी एफडीआई की मंजूरी- आनंद शर्मा

पाकिस्तानी सरकार ने भारत पर 2010 में अफगानिस्तान के रास्ते जिनेवा भागने में बुगती की मदद देने का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़िए :  आतंकवाद से मुकाबले में भारत को भूमिका निभानी है: असद