जैश-ए-मोहम्मद के दो गाइड गिरफ्तार, उरी हमले में आतंकियों को दिखाए थे रास्ता

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाले और कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ करने वाले समूहों के लिए गाइड का काम करने वाले पीओके के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ‘‘सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के लिए काम कर रहे और उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ करने वाले समूहों के लिए गाइड का काम कर रहे पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है।’’

इसे भी पढ़िए :  विधायक के बेटे की गुंडागर्दी, गाड़ी ओवरटेक करने पर चाकुओं से गोदा

उन्होंने बताया कि दोनों को 21 सितंबर को सेना एवं बीएसएफ ने एलओसी के पास एक संयुक्त अभियान में पकड़ा। समझा जा रहा है कि उनमें से एक ने उरी में सेना के शिविर पर हमला करने वाले जेईएम के चार आतंकियों के लिए गाइड का काम किया था।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: अपने ही आंकड़ों से पलटा आरबीआइ

अधिकारी ने कहा कि ‘‘जांच के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि उनमें से एक पीओके के खलियाना कलां का रहने वाला एहसान खुर्शीद उर्फ डीसी है जबकि दूसरा पोट्ठा जहांगीर का रहने वाला फैसल हुसैन अवान है।’’

उन्होंने बताया कि जेईएम ने दो साल पहले दोनों को भर्ती किया था और वे एलओसी के इस तरफ घुसपैठ करने के लिए आतंकियों को गाइड करते थे। अधिकारी ने कहा कि संबंधित एजेंसियां उनके ब्यौरे की जांच और पुष्टि करने में लगी हैं। दोनों अब सेना की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ चल रही है।

इसे भी पढ़िए :  नेशनल जियोग्राफिक की मशहूर ‘अफगान गर्ल’ धोखाधड़ी के आरोप में हुई गिरफ्तार

समझा जा रहा है कि गिरफ्तार लोगों ने शुरूआत में पूछताछकर्ताओं से कहा कि वे अनजाने में नियंत्रण रेखा पार कर गए। उरी में हुए आतंकी हमले में 18 सैनिक मारे गए थे। उस दौरान हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी भी मारे गए।