रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस

0
रेलवे कर्मचारियों
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

फेस्टिव सीजन से पहले केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को तोहफा देते हुए बुधवार को 78 दिन के वेतन का बोनस देने का ऐलान किया है। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में रेल मंत्रालय के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सरकार के इस फैसले से रेलवे के करीब 12 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि पैसे की कमी से जूझ रहे रेल मंत्रालय ने इस बार भी बीते चार सालों जितना ही बोनस देने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़िए :  दीवाली पर रेलवे और एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों का निकाल रहीं दिवाला

रेल कर्मचारियों को मिलने वाले इस प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस में आरपीएफ और आरपीएसएफ कर्मचारी शामिल नहीं होंगे। प्रॉडक्टिविटी लिंक बोनस दशहरे से पहले हर साल दिया जाता है। कर्मचारियों को दिए जाने वाले इस बोनस पर रेलवे को कुल मिलाकर 2,090.96 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। प्रॉडक्शन लिंक्ड बोनस दिए जाने से रेलवे के कर्मचारियों में बेहतर परफॉर्मेंस देने का हौसला बढ़ेगा।

इसे भी पढ़िए :  रेलवे की नई समय सारणी में तेजस-हमसफर एक्सप्रेस सहित 30 नई ट्रेनें शामिल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse