बलूच नागरिकों ने किया दिल्ली स्थित पाक दूतावास के सामने प्रदर्शन, कहा बलूचिस्तान में भी सर्जिकल स्ट्राइक करे भारत

0
बलूचिस्तान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली:

गुरूवार को पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक मेंं आंतकियों को ढेर करने के बाद बलूचिस्तान ने भी भारत का समर्थन किया है। बलोच लीडर मजदाक दिलशाद बलोच ने भारत से कहा है कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जो भी कार्यवाही की है वो बिलकुल सही है और हम उसका समर्थन करते हैं। वहीं बलूचिस्तान के नागलिकों ने पाकिस्तानी सेना द्वारा किये जा रहे जुल्मों का विरोध कर एक आजाद बलूचिस्तान की मांग करते हुए दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास पर प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़िए :  प्लेन हाईजैक कर हमला कर सकते हैं आतंकी, NSG तैयार

प्रदर्शन सेफ बलूच वूमेन और राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के बैनर तले किया गया, इसमें बागपत के बलोच गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियो ने बलूचिस्तान का झंड़ा लेकर मोदी-मोदी के जमकर नारे लगाए और प्रधानमंत्री मोदी से बलूचिस्तान के लोगों को बचाने की गुहार लगाई। बलूचिस्तान के लोगों ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई को आतंकवाद का खात्मा करार दिया।

इसे भी पढ़िए :  खुशखबरी: कल-परसों तक आ जाएगा CBSE बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट, मॉडरेशन पॉलिसी रहेगी जारी

वीडियो में देखिए पाकिस्तान दूतावास के बाहर प्रदर्शन करते बलूचिस्तान के नागरिक।

प्रदर्शनकारियों ने पहले तीन मूॢत पर प्रदर्शन किया, फिर पाकिस्तानी दूतावास तक मार्च किया, लेकिन पुलिस ने बीच में ही प्रदर्शनकारियों को चाणक्यपुरी में रोक लिया। काफी मशक्कत के बाद बलूचिस्तान के लोगों ने पाकिस्तान दूतावास में ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व बलूच नेता व कनाडा निवासी मसदक दिलशाद बलोच ने किया। दिलशाद बलोच ने कहा कि पाकिस्तान ने बलूचिस्तान के 20 हजार लोगों का नरसंहार किया।

इसे भी पढ़िए :  पंपोर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद

अगली स्लाईड में पढ़िये बलुस्चितान का पाकिस्तान पर आरोप।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse