आतंकी हमलों का अध्ययन करने बांग्लादेश जाएगा एनएसजी का एक दल

0

नई दिल्ली। बांग्लादेश में हुए आतंकी हमलों का अध्ययन और विश्लेषण करने के लिए एनएसजी अधिकारियों का एक विशेष दल बांग्लादेश जाएगा। ये दल ईद की नमाज के दौरान हुए हमले और ढाका आतंकी हमले का अध्ययन और विश्लेषण करेगा।

अधिकारियों के अनुसार एनएसजी के अधिकारियों के एक दल को सरकार ने ढाका की यात्रा करने के लिए अधिकृत किया है। बांग्लादेश में विशेष बलों के प्रतिष्ठान ने एनएसजी के उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया था, जिसमें उसने स्थिति को प्रत्यक्ष तौर पर समझने के लिए आतंकी हमलों वाली जगहों का दौरा करने की इच्छा जताई थी।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा नेता अशोक प्रधान पर रेप का केस दर्ज

इस दल में विस्फोट के बाद विश्लेषण और आतंकवाद विरोधी अभियानों में माहिर एनएसजी के विशेषज्ञ शामिल हैं। यह दल एक जुलाई की घटना और गुरुवार को बांग्लादेश के किशोरगंज में हुई बमबारी का अध्ययन एवं विश्लेषण करेगा। एक जुलाई को आतंकियों ने एक बेकरी में लोगों को बंधक बना लिया था और 22 लोगों की हत्या कर दी थी।

इसे भी पढ़िए :  भोपाल एम्स में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पर फेंकी गई स्याही, ड्राइवर ने छात्राओं पर चढ़ाई कार

बता दें कि, एनएसजी भारत का संघीय आतंकवाद-रोधी और अपहरण-रोधी बल है। इसे वर्ष 1984 में स्थापित किया गया था। एनएसजी के दल पूर्व में भी आतंकी घटनाओं के खिलाफ अपनी तैयारी को मुस्तैद बनाने के लिए कई अन्य मित्र देशों का दौरा कर चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश: हिंदुओं पर हमले को लेकर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक लोग गिरफ्तार