चीन में तूफान के बाद हुए भूस्खलन से तीन की मौत, 26 से ज्यादा लापता

0
भूस्खलन चीन

 

दिल्ली:

चीन के झेजियांग प्रांत में दो अलग अलग भूस्खलनों में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 26 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। चीन में आये भयानक तूफान मेगी के कारण यहां से करीब 3.15 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  मोसुल में बगदादी को फंसा छोड़कर भागे ISIS के आतंकी

मेगी तूफान के कारण बुधवार को सुईचांग काउंटी के सुकुन गांव में आए भूस्खलन के बाद कल रात मलबे से 60 साल की एक महिला और छह साल के एक बच्चे का शव बरामद किया गया। इससे पहले बचाव दल को कल दोपहर भी मलबे से एक शव मिला था।

इसे भी पढ़िए :  यूएस में बजा सिखों का डंका, जल्द बनेगा 'सिंह एंड कौर' नाम से पार्क

सुईचांग काउंटी सरकार के बयान में मुताबिक 10 व्यक्तियों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार दूसरा भूस्खलन बाओफेंग में आया, जिसमें छह लोग लापता हो गये। भूस्खलन के कारण अनेक घर तबाह हो गये। यहां बचाव कार्य किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  चीन में बना रहा इस्लाम विरोधी माहौल, मुस्लिमों के हालात जानकर रह जाएंगे हैरान

झेजियांग प्रांत के करीब 3,15,000 लोगों को अस्थायी तौर पर सुरक्षित स्थानों में भेजा गया है। दोनों भूस्खलन भयानक मेगी तूफान के कारण आए। इससे प्रांत को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।