राहुल गांधी ने पहली बार पीएम मोदी की तारीफ की, कहा…

0
राहुल गांधी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। लाइन ऑफ कंट्रोल के उस पार आतंकी ठिकानों पर सेना की सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर राहुल ने कहा, ”मैं मोदी जी को धन्यवाद देता हूं कि ढाई साल में पहली बार उन्होंने ऐसा एक्शन लिया जो प्रधानमंत्री के लायक है। मैं उनके साथ हूं। पूरा देश उनके साथ है।” राहुल इस समय यूपी के दौरे पर हैं। बुलंदशहर में रोड शो के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।

इसे भी पढ़िए :  ईद के मौके पर बाइक पर दिखा रहे थे स्टंट, जानिए फिर क्या हुआ ?

सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीतिक दलों ने एकजुटता दिखाई है। कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने सेना और मोदी सरकार के साथ खड़े होने की बात कही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को कहा था कि देश की रक्षा के लिए सरकार जो भी फैसले लेगी, कांग्रेस पार्टी उसे समर्थन देगी।

इसे भी पढ़िए :  ग्वादर बंदरगाह पर घर में ही घिरा पाकिस्तान

अगले पेज पर देखिए वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse