सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक में बौखलाहट जारी, सिंध विधानसभा ने निंदा प्रस्ताव किया पारित

0

 

दिल्ली: सर्जिकल स्ट्राईक के बाद पाकिस्तान के अंदर लगातार भारत विरोधी स्वर उठ रहे हैं। कोई काउंटर अटैक की बात कर रहा है तो कहीं निंदा प्रस्ताव पारित हो रहे हैं। ताजा मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत का है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी आर्मी ने सरहद पार पकड़ा भारतीय सेना का एक जवान, गलती से पार कर गया था एलओसी

पाकिस्तान की सिंध एसेम्बली ने नियंत्रण रेखा पर ‘भारतीय आक्रमकता’ की निंदा करते हुए तीन अलग अलग प्रस्ताव पारित किए हैं और कहा कि यह कृत्य अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।

प्रांतीय एसेम्बली में सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पाटी, विपक्षी मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट और पाकिस्तान मुस्लिम लीग :सक्रिय : के सदस्यों ने प्रस्ताव पेश किए ।

इसे भी पढ़िए :  अखबार ने वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई को बताया ‘संदिग्ध आतंकी’, पढ़ें इसके बाद क्या हुआ...

न्यूज इंटरनेशनल की खबर है कि सदन से सर्वसम्मति से पारित इन प्रस्तावों में कहा गया है कि 29 सितंबर को भारतीय सशस्त्र बलों ने अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया और गोलीबारी की जिसकी वजह से पाकिस्तान सैनिक मारे गए।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर के पुंछ में तीसरे दिन खत्म हुई मुठभेड़, जीवित आतंकवादियों की खोज जारी

प्रस्ताव कहते हैं कि भारत का यह कृत्य नियंत्रण रेखा का गंभीर उल्लंघन है और पाकिस्तान की अखंडता एवं सुरक्षा पर हमला भी है।