अब पीएफ राशि को गिरवी रख कर खरीद सकते हैं मकान

0
पीएफ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अब पीएफ राशि को गिरवी रखकर आप मकान खरीद सकते हैं। यह योजना अगले साल से लागू हो जाएगी। इस योजना के तहत ईपीएफओ अपने अंशधारकों को मदद करेगा जिससे वे अपने सेवा काल में सस्ता मकान खरीद सकें। हालांकि, ईपीएफओ का इरादा न तो जमीन खरीदने न ही अंशधारकों के लिए मकान बनाने का है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के चार करोड़ से अधिक अंशधारक अपनी भविष्य निधि (पीएफ) को गिरवी रखकर सस्ते मकानों की योजनाओं में घर खरीद सकेंगे, और खाते से चुकता हो जाएगी ईएमआई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के चार करोड़ से अधिक अंशधारक अपनी भविष्य निधि (पीएफ) को गिरवी रखकर सस्ते मकानों की योजनाओं में घर खरीद सकेंगे। वे अपने खातों से इसकी मासिक किश्‍त का भुगतान कर सकेंगे। अगले वित्त वर्ष से यह संभव हो सकेगा। ईपीएफओ केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वीपी जॉय ने बताया है कि हम ईपीएफओ के अंशधारकों के लिए आवासीय योजना पर काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  97 प्रतिशत बंद 500 और 1000 के नोट बैंक में आए वापस? सवाल पूछने पर जेटली का आया ये जवाब...

हम मार्च के अंत तक पीएफ निकासी की ऑनलाइन सेवा शुरू होने के बाद 2017-18 में इस योजना को पेश कर सकते हैं। इस योजना के तहत अंशधारक अपने पीएफ को गिरवी रखकर मकान खरीद सकेंगे और अपने ईपीएफ खाते से आवास ऋण की ईएमआई का भुगतान कर सकेंगे। योजना के तहत ईपीएफओ अपने अंशधारकों को मदद करेगा जिससे वे अपने सेवा काल में सस्ता मकान खरीद सकें। हालांकि, ईपीएफओ का इरादा न तो जमीन खरीदने न ही अंशधारकों के लिए मकान बनाने का है।

इसे भी पढ़िए :  इशरत जहां ‘फर्जी मुठभेड़’: गृह मंत्रालय ने दर्ज कराई FIR, जानिए किस पर

आगे के पेज में पढ़िए पूरी जानकारी-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse