साध्वी प्राची ने फिर दिया भड़काऊ भाषण, कांग्रेस और मुस्लिमों के खिलाफ खोला मोर्चा

0

अपने बड़बोले व्यक्तित्व के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले विश्व हिन्दू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान दिए हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते-करते देश के मुस्लिमों पर भी हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि, हमारा देश अब कांग्रेस मुक्त हो गया है,अब इसे मुसलमान मुक्त करना है।

इसे भी पढ़िए :  जल्द आएगा 400 करोड़ का नोट, जिस पर होगी केजरीवाल की फोटो-जानिए क्या है मामला

कांग्रेस और मुस्लिमों पर भड़ास निकालने के बाद साध्वी ने अगर एजेंडा राम मंदिर का उठाया। एक बार फिर साध्वी राम मंदिर का राग अलापती नज़र आईं। कहने लगीं राम मंदिर जरूर बनेगा और अयोध्या में ही बनेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर यदि अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या मक्का में बनेगा।“ उन्होंने जनता से राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीति न करने की अपील की।

इसे भी पढ़िए :  ICJ में कुलभूषण जाधव मामला: पाक की हुई बे-इज्जती, कोर्ट ने पाक का वीडियो देखने से किया इनकार

इसके बाद बारी आई कैराना मामले की तो यहां भी साध्वी एक नया राग अलापती नज़र आई। कैराना पलायन मामले पर साध्वी ने कहा,” कि कैराना को राजनीति मुद्दा ना बनाए।“ ये बेहद गंभीर मामला है। साथ ही उन्होंने यूपी को मिनी पाकिस्तान भी बता दिया।

इसे भी पढ़िए :  अलगाववादियों पर बरसें जेटली,कहा - सत्याग्रही नहीं हैं कश्मीर के पत्थरबाज