कश्मीर में सेना के शिविरों पर खतरा बनकर मंडरा रहे हैं 250 आतंकी

0
आतंकी

कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में स्थित सैन्य शिविरों पर घाटी में छिपे करीब 250 आतंकियों का खतरा मंडरा रहा है। कश्मीर हिंसा के कारण सेना और सुरक्षा बलों का सर्च आपरेशन बाधित हुआ और ढाई महीने में आतंकियों ने अपने पैर पसार लिए हैं।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर : मुठभेड़ में बीएसएफ के दो जवान शहीद, एक आतंकी मारा गया

अमर उजाला की खबर के मुताबिक उड़ी के बाद बारामुला में फिदायीन हमले ने सैन्य शिविरों पर भावी खतरों की ओर भी इशारा किया है। सेना और सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं, लेकिन, घुसपैठ की कोशिशें अब भी तेज हैं। पीओके में सेना के सर्जिकल आपरेशन के बाद एलओसी और बार्डर पर सेना और बीएसएफ की गश्त तेज है।

इसे भी पढ़िए :  जुम्मे की नमाज से पहले कश्मीर में कर्फ़्यू

घुसपैठ की कोशिशों पर सेटेलाइट और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इससे घुसपैठ में कमी आई है। लश्कर-ए तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठन घाटी में पहले से मौजूद आतंकियों से हमले को अंजाम दिलवाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  हैरान करने वाली ख़बर! आतंकी संगठन ISIS ने बुर्का पर लगाया बैन, जानें क्या है वजह