सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत देने के लिए सेना कर रही फर्जी वीडियोग्राफी?

0
निर्दलीय विधायक
प्रतिकात्मक तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जनसत्ता डॉट कॉम के अनुसार जम्मू-कश्मीर के विवादित निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल राशिद ने आरोप लगाया है कि सेना सबूत पेश करने के लिए नियंत्रण रेखा के पास लीपा घाटी में ‘फर्जी कार्रवाई’ की वीडियोग्राफी कर रही है। कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के लांगेट के विधायक राशिद ने दावा किया कि पिछले तीन दिनों से सेना उनके विधानसभा क्षेत्र में लीपा घाटी में फर्जी हमले की फुटेज बनवा रही है ताकि उन्हें लक्षित हमले के सबूत के तौर पर दिखा सके।

इसे भी पढ़िए :  शिमला समझौता एक बहुत बड़ी गलती थी: शाहबाज़ शरीफ

उन्होंने दावा किया, ‘फर्जी निशाने बनाए जा रहे हैं और मैं पूरी दुनिया को कहना चाहता हूं कि यदि वे कुछ सबूत पेश करें, तो यह लीपा का होगा और यह फर्जी है जिसे हम साबित कर सकते हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि पांच में दो स्थानों पर कोई गोलीबारी नहीं हुई जहां सेना ने अपने हमले करने का दावा किया है। विधायक ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के लोगों से जानने की कोशिश की और उनकी जानकारी के मुताबिक पिछले 20 दिनों में वहां कोई गोलीबारी नहीं हुई। सर्जिकल स्ट्राइक एक नाटक था ताकि कश्मीर से ध्यान भटकाया जा सके जहां तीन महीने से हिंसा हो रही थी।

इसे भी पढ़िए :  पोस्टमॉर्टम ने बढ़ाया सस्पेंस, ओमपुरी के सिर में था गहरा जख्म, हाथ की हड्डी में था फ्रैक्चर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse