युद्ध की आशंका, दिल्ली समेत देश के महत्वपूर्ण हवाईअड्डों पर हाई अलर्ट जारी

0
दिल्ली एयरपोर्ट

दिल्ली: दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलूर के अलावा पश्चिमी राज्यों के असैन्य हवाईअड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमले किए जाने के बाद सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलूर हवाईअड्डों को किसी भी तरह के हमले या छेड़छाड़ से निबटने के लिए सर्तकता और सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है।

इसे भी पढ़िए :  कई संगठन और लोगों ने भारत छोड़ो आंदोलन का किया था विरोध: सोनिया गांधी

सीआईएफएफ के महानिदेशक ओ पी सिंह ने बताया, ‘‘महत्वपूर्ण हवाईअड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है।’’ अधिकारियों ने बताया कि इस बाबत नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने निर्णय को अधिसूचित कर दिया है। जिसके बाद हवाईअड्डों को, खासकर मुबंई और दिल्ली जैसे बेहद संवेदनशील हवाईअड्डों को हाई अलट पर रखा गया है।

इसे भी पढ़िए :  बकरीद पर बाजारों में क्या कुछ है खास ? तीन मिनट में देखिए ईद के रंगों में डूबे देशभर के बाजार। कोबरापोस्ट IN DEPTH LIVE

उन्होंने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के प्रमुख ने भी संवदेशील हवाईअड्डों पर तैनात अपने आला अधिकारियों के साथ हाल ही में बैठक में हवाईअड्डों की सुरक्षा का जायजा लिया।

इसे भी पढ़िए :  नवजोत सिंह सिद्धू के 'आप' में शामिल होने पर सस्पेंस बरकरार

अधिकारियों ने बताया, ‘‘सभी हवाईअड्डों की सुरक्षा का जायजा लिया गया लेकिन इनमें से कुछ को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।’’ सूत्रों के मुताबिक किसी भी संभावित आतंकी हमले को नाकाम करने के लिए काउंटर सेबोटेज दलों, बम स्क्वॉड और कमांडो दलों को अतिरिक्त सर्तक रहने को कहा गया है।