खून की दलाली मामला: राहुल पर बरसें केजरीवाल, कहा- मोदी का साथ दो

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री मोदी पर ‘जवानों के खून की दलाली’ वाले बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ये वक्त देश के जवानों के साथ खड़ा होने का है। केजरीवाल ने कहा, ‘पूरे देश को राजनीतिक मतभेद दूर करके सेना के साथ खड़ा होना चाहिए। प्रधानमंत्री जी सुरक्षा के लिए जो भी कदम उठा रहें हैं, उसके लिए हमें उनके साथ भी खड़े रहने की जरूरत है। इसपर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।’

केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा,’ मैं राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा करता हूं। इस समय हमें एकजुट रहने की जरूरत है। राहुल को दलाली जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर हमें सेना के साथ खड़ा रहने की जरूरत है।’

इसे भी पढ़िए :  रतन टाटा का यह बयान कांग्रेस और दूसरे विपक्षी पार्टियों को पसंद नहीं आएगा?

बता दें कि राहुल गांधी ने किसान यात्रा की समाप्ति पर गुरुवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था, ‘जिन्होंने हिंदुस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की है, उनके खून के पीछे आप (मोदी) छिपे हैं। उनकी आप दलाली कर रहे हो। यह बिलकुल गलत है।’ कांग्रेस नेता ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘भारतीय सेना ने देश के लिए अपना काम किया है, आप अपना करिए।’ गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही गांधी ने मोदी की प्रशंसा करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक के संदर्भ में कहा था कि उन्होंने ने दो साल में पहली बार प्रधानमंत्री जैसा काम किया है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के कार्यक्रमों को जितना भारत दिखाएगा उतना ही हम दिखाएंगे: पाक

उधर अपने बयान पर बवाल बढ़ने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सफाई देते हुए कहा,’ मैं सर्जिकल स्ट्राइक में पूरी तरह जवानों के साथ खड़ा हूं। लेकिन मैं सेना का इस्तेमाल राजनीतिक पोस्टरों और प्रॉपेगैंडा के तौर पर करने पर सहमत नहीं हूं।’
अगले पेज पर पढ़िए राहुल के ट्विट्स

इसे भी पढ़िए :  बाबरी मामला: आडवाणी, जोशी के राष्ट्रपति पद के उम्मीद्वार बनने में कोई कानूनी अड़चन नहीं
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse