डोभाल से बातचीत के बाद झुकने को तैयार पाकिस्तान! सरताज अजीज ने किया दावा

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पड़ोसी देशों में बढ़ते तनाव पूर्ण माहौल को देखते हुए, भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सलाहकारों ने एक-दूसरे से बात की है। पाकिस्तान के पीएम नवाज़ शरीफ के राष्ट्रीय सलाहकार सरताज अजीज ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि दोनों देश LoC पर बढ़ते तनाव को कम करने के लिए तैयार हैं। पाक मीडिया में खबरें हैं कि भारत के सुरक्षा राष्ट्रीय सलाहकार अजीत डोभल और पाकिस्तानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासिर जनजुआ की बातचीत हुई है। उरी हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने लगा था और उसके बाद भारत की तरफ से किए सर्जिकल अटैक से इस तनाव में और बढ़ोतरी हो गयी।

इसे भी पढ़िए :  बजट के पहले दो दिन संसद नहीं आएगें TMC सांसद, करेंगे संसद की कार्यवाही का बहिष्कार

यूएन ने भारत और पाकिस्‍तान से तनाव कम करने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2 अक्‍टूबर को कहा था कि भारत ने किसी देश पर हमला नहीं किया है और ना ही वह किसी की जमीन हड़पना चाहता है बल्कि उसके जवानों ने राष्ट्रहित तथा दूसरों के लिए लड़ते हुए बलिदान दिया है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर : तेजी से आतंकी बन रहे हैं स्थानीय लोग

आगे पढ़ें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse