2018 तक पूरी तरह से सील होगी भारत-पाक सीमा

0
केंद्रीय गृह मंत्री
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि अगले 2 साल में यानी दिसंबर 2018 तक भारत-पाकिस्तान की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जो ऐक्शन प्लान तैयार किया गया है वो पूरी तरह से समयबद्ध है यानी इसके लिए एक समय सीमा निर्धारित की गई है।

इसे भी पढ़िए :  सेना की तरह रक्षा मंत्री बोलते नहीं पराक्रम करते है: पीएम मोदी

गृह मंत्री ने यह कहा कि बॉर्डर सिक्यॉरिटी ग्रिड नाम से एक नई अवधारणा बनाई जा रही है जिसमें पाकिस्तान की सीमा से लगे चारों राज्यों जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात इन सभी का सहयोग लिया जाएगा। ये राज्य इस ग्रिड को अपने इनपुट देंगे, जिसके हिसाब से जरूरी कदम उठाए जाएंगे। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स जो शिकायतें सामने दर्ज कराएंगे, राज्यों को उन पर तुरंत कार्रवाई करनी होगी। गृह मंत्री ने आगे कहा कि मौजूदा समय में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है इसलिए हमें एकजुट होकर अपनी सेना पर भरोसा करना चाहिए क्योंकि देश की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में गरजे राजनाथ सिंह, कहा- पाकिस्तान भेज रहा ड्रग्स, मैं खाट खड़ी कर दूंगा

दरअसल, एलओसी पर भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर और गुजरात के सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दो दिन के दौरे पर जैसलमेर पहुंचे थे।

इसे भी पढ़िए :  राजनाथ ने पाक को दी चेतावनी, कहा- हमले का जवाब देते हुए गोलियां नहीं गिनता भारत

अगले पेज पर देखें वीडियो 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse