डोनाल्ड ट्रंप ‘अमेरिका के अगले मुसोलिनी’ होंगे: कैनेडी

0
ट्रंप मुसोलीनी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: अमेरिका के अत्यंत लोकप्रिय लेखक डगलस कैनेडी ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के जीतने की कोई संभावना नहीं है लेकिन अगर वह जीत जाते हैं तो ‘‘अमेरिका के मुसोलिनी’’ साबित होंगे।
पेरिस में अपने आवास पर एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘‘व्हाइट हाउस के लिए दौड़ में उनका शामिल होना दुनियाभर में दक्षिणपंथ के उभार का संकेत है।’’ कैनेडी ने कहा, ‘‘वे महिलाविरोधी और मानवविरोधी हैं। उनका अहंकार कनाडा के आकार से भी ज्यादा बड़ा है। उनकी कोई संस्कृति नहीं है, ना ही वे कभी पढ़ते हैं। अगर वे चुने जाते हैं तो अमेरिकी मुसोलिनी होंगे।’’ उन्होंने कहा कि हिलेरी अच्छी राष्ट्रपति साबित होंगी।
अगले पेज में देखिए ट्रंप और मुसोलिनी के बीच की समानता

इसे भी पढ़िए :  ओबामा 8 साल तक रहे अमेरिका के राष्ट्रपति, पर नहीं रखा पाकिस्तान की सरज़मीं पर कदम, जानिए क्यों
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse