ओबामा 8 साल तक रहे अमेरिका के राष्ट्रपति, पर नहीं रखा पाकिस्तान की सरज़मीं पर कदम, जानिए क्यों

0
ओबामा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने 8 साल के अपने कार्यकाल में एक बार भी पाकिस्तान की सरजमीं पर कदम नहीं रखा। जब इसकी वजह व्‍हाइट हाउस के प्रेस सचिव से पूछिए गई तो उन्होने जवाब दिया, “इट्स कॉम्प्लिकेटेड (यह मुश्किल है)।” आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने इस अपने इस बयान से सबको चौंका दिया था कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कथित तौर पर पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री से कहा था कि पाकिस्‍तान ‘कमाल का देश’ है और उन्होने ट्रंप ने पाकिस्तान के मसले सुलझाने की भी इच्छा जताई थी। हालांकि ट्रंप की टीम के एक बयान से पाकिस्तान के इस झूठ की पोल खुली गई है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी महिला ने बिल्ली की मौत पर डॉक्टर के खिलाफ किया 2.5 करोड़ रुपए का मुकदमा

 

व्‍हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्‍ट ने कहा, “अमेरिका के पाकिस्‍तान के ऐसे जो रिश्‍ते हैं, वह जटिल हैं। खासतौर से जब आप हमारे राष्‍ट्रीय सुरक्षा हितों से परे जाने पर ध्‍यान देते हैं।” उन्‍होंने आगे कहा, “दोनों देशों के बीच रिश्‍ते, विशेष रूप से पिछले आठ सालों में मृदु नहीं रहे– लगातार मृदु नहीं रहे, खासतौर से पाकिस्‍तानी जमीन पर छापेमारी के बाद, जिसका आदेश राष्‍ट्रपति ओबामा ने आेसामा बिन लादेन को बाहर निकालने के लिए दिया था।” पाकिस्‍तानी सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि, वाशिंगटन और इस्‍लामाबाद के ठंडे रिश्‍तों से अलग, नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्‍तानी पीएम नवाज शरीफ के साथ दुर्लभ खुशमिजाजी दिखाई है।

इसे भी पढ़िए :  टैक्सास में गर्म हवा का गुब्बारा दुर्घटनाग्रस्त होने से 16 लोगों की मौत

अगली स्लाइड में देखें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse