हथियारों के सप्लायर्स से मोदी ने कहा- तैयार रहो

0
हथियारों के सप्लायर्स
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच मोदी सरकार ने हथियारों के सप्लायर्स से तैयार रहने को कहा है। सरकार ने सप्लायर्स से कहा है कि उन्हें कम वक्त में जरूरत के हिसाब से अपना प्रॉडक्शन बढ़ाने के लिए तैयार रहना होगा, उन्हें शॉर्ट नोटिस पर हथियार सप्लाई करने पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  नेपाल में भी 500 और 1000 के नोट को ना

हमारे सहयोगी अखबार इकनॉमिक टाइम्स को सरकारी अधिकारियों और कुछ टॉप कंपनी एग्जिक्युटिव्स ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सरकार की ओर से यह जा रहा है कि हथियारों के सप्लायर्स को सेनाओं की जरूरत के मुताबिक अपनी क्षमताओं को परख लेना चाहिए। भारत में सबसे बड़ा कारोबार करने वाले हथियारों के सप्लायर्स सहित सभी सप्लायर्स से कहा गया है कि अतिरिक्त हथियारों के कॉन्ट्रैक्ट को उन्हें तुरंत पूरा करना होगा। एक टॉप डिफेंस एग्जिक्युटिव ने बताया, ‘सरकार इंडस्ट्री की शॉर्ट नोटिस पर हथियारों की डिलिवरी करने की क्षमता की साफ तस्वीर चाहती है, ताकि मौजूदा प्रॉडक्शन को बढ़ाया जा सके और अर्जेंट ऑर्डर को तुरंत पूरा किया जा सके।’
अगले पेज पर पढ़िए- किन किन हथियारों को प्राथमिकता दे रहे हैं मोदी

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी की मुंहबोली पाकिस्तानी बहन रक्षाबंधन पर राखी बांधने आई दिल्ली
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse