बीजेपी को अगामी यूपी विधानसभा चुनाव में सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे से फायदे की उम्मीद

0
सर्जिकल स्ट्राइक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली, भाषा: भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने आज कहा कि सीमापार हुए सर्जिकल स्ट्राइक ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं को मजबूत किया है क्योंकि इस मुद्दे पर मोदी सरकार की राजनीतिक इच्छाशक्ति जनता के बीच पैठ बनाएगी।
नाम नहीं जाहिर होने के आग्रह के साथ पार्टी नेता ने संवाददाताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि निश्चित रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा एक चुनावी मुद्दा होगा।

इसे भी पढ़िए :  अगर भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ परमाणु युद्ध, तो क्या होगा अंजाम यहां पढ़ें।

उन्होंने कहा, ‘‘विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा निश्चित रूप से मुद्दे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला किसने लिया? इस सरकार ने सीमापार जाकर हमले करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति दर्शायी। सेना ने इसे अंजाम दिया लेकिन फैसला तो सरकार का था।’’ भाजपा नेता के मुताबिक अगले साल राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी ने पहली बार पीएम मोदी की तारीफ की, कहा...

भाजपा देश के सबसे बड़े राज्य में डेढ़ दशक से अधिक समय से सत्ता से बाहर है। उसने ‘मोदी लहर’ के सहारे लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से उसे कड़ी चुनौती मिलेगी।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश की स्मार्टफोन योजना ने बनाया रिकॉर्ड: हफ्ते भर में ही 11 लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse