चिट्ठियों के साथ साथ सस्ती दाल भी घर पहुंचाएंगे डाकिए

0
पोस्टमैन

दिल्ली: डाकघरों से सस्ते पोस्टकार्ड, लिफाफे से दूर संदेश भेजने की सुविधा को लोगों को मिलती ही थी लेकिन अब डाकघरों से लोगों को सस्ती दालें भी मिला करेंगी।
प्रदेश में सरकार के बिक्री केन्द्रों की कमी को देखते हुए केन्द्र सरकार देश भर में सब्सिडीप्राप्त दलहनों की बिक्री डाकघरों के विशाल नेटवर्क के जरिये करेगी। इन दलहनों में तुअर, उड़द और चना के दाल शामिल होंगे और सरकार का मकसद चालू त्यौहारों के दौरान इन दालों की उपलब्धता को सुनिश्चित कराना है।

इसे भी पढ़िए :  ऑनलाइन शॉपिंग वालों के लिए है खुशखबरी, स्नैपडील का एक और ऑफर कल से शुरू

उपभोक्ता मामला विभाग के सचिव हेम पांडे की अगुवाई वाले अंतर.मंत्रालयीय समिति की आज यहां हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बैठक में खाद्य, उपभोक्ता मामला विभाग, कृषि, वाणिज्य एवं वित्त मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। इसमें सरकारी उपक्रम एमएमटीसी और नाफेड के भी अधिकारीगण थे।

इसे भी पढ़िए :  बेनामी संपत्ति वालों पर ऐसे वार करेगी मोदी सरकार, प्लान है तैयार

उपभोक्ता मामला मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बैठक के बाद पीटीआई.भाषा को बताया, चूंकि राज्यों में सरकार के बिक्री केन्द्र अधिक नहीं हैं, हमने अपने बफर स्टॉक से सब्सिडीप्राप्त दलहनों के वितरण के लिए डाकघरों के नेटवर्क का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इसके कारण चालू त्यौहारों के दौरान आपूर्ति की स्थिति में सुधार होगा।

इसे भी पढ़िए :  500 और 2 हजार रुपये के नए नोट भी होंगे बंद, सरकार की ये है तैयारी !