मंडी में मोदी बोले- पहले इस्रराइल की तारीफ होती थी, अब हमारी सेना की चर्चा

0
मोदी
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंचे। पीएम ने यहां तीन हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इस अवसर उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने सेना की जमकर तारीफ की। पीएम ने साथ ही वन रैंक, वन पेंशन की सिफारिशों को लागू करने का क्रेडिट भी लिया। मोदी ने राज्य में शुरू हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स को लेकर विपक्ष और पूर्व की सरकारों पर भी निशाना साधा।

इसे भी पढ़िए :  यूएन में भारत ने पाकिस्तान का किया भंडाफोड़, कहा- विश्व शांति के लिए पाकिस्तान सबसे बड़ा खतरा

मोदी ने कहा, ‘आजकल पूरे देश में सेना के पराक्रम की चर्चा हो रही है। पहले हम ऐसा सुनते थे कि इस्राइल ने ऐसा किया। देश ने देखा कि भारत की सेना भी किसी से कम नहीं है।’ मोदी ने रिटायर्ड सैन्यकर्मियों की भी तारीफ की। मोदी ने कहा, ‘हम जितना गौरव, आज सेना में तैनात जवानों की करते हैं, उतना ही गौरव सेवानिवृत लोगों के लिए करते हैं। आज जो सेना में तैनात हैं अगर उनको सौ-सौ सलाम है, तो रिटायर हुए लोगों को भी सौ-सौ सलाम है।’

इसे भी पढ़िए :  रूस ने भारत को दिया ये खास हथियार, जानकर डर जाएगा पाकिस्तान!

बता दें कि मोदी के मंच पर आने से पहले ‘जय श्रीराम’ के नारे लगे। उनसे पहले संबोधित करने वाले बीजेपी नेता सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय मोदी को देने से न चूके। हिमाचल को मोदी को दूसरा घर बताया। डोगरा रेजिमेंट के कथित तौर पर स्ट्राइक में हिस्सा लेने का भी जिक्र किया।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को फिर तलब किया, सौंपे पाकिस्तान के खिलाफ सबूत
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse