मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 12 दिन चलेगी रनवे की मरम्मत, 2100 फ्लाट्स रद्द

0
मुंबई

अगर आप 18 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच मुंबई आने या यहां से जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर जरूर देख लीजिए। दरअसल छत्रपति शिवाजी इंटरनैशनल एयरपोर्ट (सांताक्रुज) के दोनों रनवे मरम्मत के लिए 18 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 12 दिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगे। इन पर सरफेस का काम किया जाना है। इस वजह से 2100 फ्लाइट्स कैंसल की जाएंगी।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर में गोरक्षकों ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

इसकी जानकारी विमानन कंपनियों और डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस को दे दी है। मुंबई से रोज 800 फ्लाइट्स उड़ान भारती और लैंड करती हैं। 18 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 12 दिनों में रोज औसतन 175 फ्लाइट्स कैंसल होंगी।

इसे भी पढ़िए :  चुनाव आयोग पर भड़के केजरीवाल, पार्टी की मान्यता रद्द करने की चेतावनी को अदालत में देंगे चुनौती

रनवे 18, 20, 24, 27 अक्टूबर और 3, 7,10, 14, 17, 21, 24 और 28 नवंबर को बंद रहेगा। इससे हवाई यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

इधर विमानन कंपनियों का कहना है कि वह इससे संबंधित अपडेट्स अपने यात्रियों को देते रहेंगे। जेट एयरवेज और इंडिगो का कहना है कि यात्रियों को किसी तरह की दुविधा से बचाने के लिए उन्हें नियमित अपडेट्स दिए जाएंगे, वहीं विस्तारा एयरलाइंस का कहना है कि वह अपनी फ्लाइट्स को एडजेस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  पार्टी से निकाले गए अखिलेश के समर्थन में चिट्ठी लिखने वाले एमएलसी उदयवीर सिंह