उत्तराखंड में 68% वोटिंग, यूपी में दूसरे चरण में 65% मतदान

0
ईवीएम
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया। मतदान खत्म होने के साथ ही 11 जिलों की 67 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई । वहीं उत्तराखंड में भी 69 सीटों के लिए वोटिंग पूरी हो गई। उत्तराखंड में कुल 68 फीसदी मतदान हुआ। वहीं यूपी में 65% से ज्यादा वोटिंग हुई है।

इसे भी पढ़िए :  सपा के सियासी दांव: रामगोपाल की घर वापसी, 6 साल के लिए हुए थे पार्टी से निष्कासित

इस बीच रामपुर के रज़ा डिग्री कॉलेज में मतदान के दौरान बसपा उम्मीदवार डॉक्टर तनवीर और सपा उम्मीदवार आजम खान के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। वहीं बिजनौर की नहटौर विधानसभा में अमीनाबाद और शेखपुरा गांव के मतदाताओं ने विकास न होने की बात कहते हुए चुनाव का बहिष्कार किया।

इसे भी पढ़िए :  अगर ऐसे ही बंद होते रहे बूचड़खाने.... तो हो गई इनके 'बुरे दिनों' की शुरूआत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मदकोट बूथ पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। साथ कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष के साथ मारपीट भी की गई।

इसे भी पढ़िए :  UP चुनाव: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर मायावती ने ली चुटकी, 'दिल मिले न मिले, हाथ मिलाते रहिए'
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse