नोकिया फिर ला रहा है 3310 हैंडसेट, यह मोबाइल होगा कुछ खास

0
नोकिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आपको वो समय तो याद ही होगा जब नोकिया ने अपने पहले हैंडसेट 3310 के साथ भारतीय बाजारों में दस्तक दी थी। अनब्रेकेबल बॉडी और कई दिनों तक चलने वाली बैटरी ने लोगों के दिलों पर काफी समय तक राज किया। एक समय था जब नोकिया के हैंडसेट लोगों के बीच विश्वास का प्रतीक हुआ करते थे। पर धीरे-धीरे इनकी जगह स्मार्टफोन ने ले ली और नोकिया के इन शानदार फीचर्स फोन का जमाना लद गया।

इसे भी पढ़िए :  बिना ऑक्सीजन के 18 मिनट तक जिंदा रह सकता है ये अनोखा जानवर, इसे कभी नहीं होता कैंसर

पर अगर खबरों की मानें तो नोकिया अपने बेहद पॉप्युलर रहे मोबाइल फोन Nokia 3310 को रीलॉन्च करने जा रहा है। जी हां आप एक बार फिर से उस ‘भरोसेमंद’ फोन का इस्तेमाल कर पाएंगे। नोकिया इस फोन को पहले की तरह फीचर फोन के तौर पर पेश करेगी या स्मार्टफोन तौर पर इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। पर स्मार्टफोन के इस दौर में फीचर फोन किस हद तक सफल रहेगा ये तो देखने वाली बात होगी।

इसे भी पढ़िए :  कहीं आपने भी फेसबुक पर ये गेम तो नहीं खेला है ?

नोकिया ने 3310 को आज से 17 साल पहले 2000 में पेश किया था। खबरों की मानें तो नोकिया ने 3310 को सेकेंडरी ऑप्शन के तौर पर उतारने का मन बनाया है ताकि स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोग आराम से एक ऑप्शन के तौर पर इसको रख सकें।

इसे भी पढ़िए :  251 रुपये वाले फोन के लिए अगर आपने रजिस्ट्रेशन कराया है तो ये खबर आपके लिए है!
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse