विश्व हिंदू परिषद यूपी चुनाव तक नहीं करेगा राम मंदिर आंदोलन

0
विश्व हिंदू परिषद

विश्व हिंदू परिषद (VHP) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों तक राम मंदिर के लिए आंदोलन नही करेगा। यह बयान विश्व हिंदू परिषद् के नेता प्रवीण भाई तोगड़िया ने दिया है। जबकि उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए पहल जारी रहेगी।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व विदेश राज्य मंत्री ई अहमद का निधन, संसद भवन में पड़ा था दिल का दौरा

तोगड़िया मुजफ्फरपुर में कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा, लेकिन प्रदेश चुनाव तक कोई आंदोलन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद आंदोलन पर विचार होगा। विश्व हिंदू परिषद के कार्याध्यक्ष तोगड़िया ने बिहार सरकार की शराबबंदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में शराब, तंबाकू और मादक पदार्थों के सेवन से 40 करोड़ लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हैं।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: 30 नवंबर तक इस्तेमाल किए जा सकेंगे पुराने नोट!

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद शराब, तंबाकू व मादक पदार्थ से मुक्ति के लिए अभियान चला रही है। बिहार में शराबबंदी स्वागत योग्य है। उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल के शराबंदी करने की पहल का स्वागत किया।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव में आ सकता है ट्विस्ट! ये तुरुप का इक्का चलकर पूरे विपक्ष को ढेर करेंगे मोदी