गुजरात, गरबा और गौमूत्र, विरोध के बाद VHP ने बदला फैसला

0
गरबा

गरबा पंडालों से गैर-हिंदुओं को दूर रखने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजंरग दल द्वारा चल रहे गो-मूत्र अभियान रोक दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने और पुलिस की कार्रवाई के बाद गो-मूत्र का अभियान रोका गया।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात: ATS ने कच्छ में दो संदिग्ध पाक जासूसों को किया गिरफ्तार

आपको बता दे वीएचपी और बजरंग दल साथ मिलकर गांधीनगर के गरबा पंडालों में गो-मूत्र से शुद्धिकरण का अभियान चला रहे थे। जिसका वहां आने वाले लोगों ने विरोध किया व पुलिस में भी शिकायत दर्ज की। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस को पट्रोलिंग बढ़ाने के साथ-साथ गरबा वेन्यू पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश मिला।

इसे भी पढ़िए :  क्रिकेटर समित गोहेल ने तोड़ा 117 साल का पुराना रिकॉर्ड, रणजी ट्रॉफी में खेली नाबाद 359 रन की पारी

पुलिस के आला अधिकारियों ने वीएचपी और बजरंग दल को तुरंत इसे रोकने को कहा। यहां तक कि गरबा के आयोजकों ने भी अब इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  'बेटी से बढ़कर वोट' वाले बयान पर शरद यादव ने दी सफाई