जिस्म फरोशी का व्यापार करती विदेशी लड़कियां गिरफ्तार

0
जिस्म फरोशी

गुड़गांव के एक गेस्ट हाउस में चल रहे विदेशी महिलाओं के जिस्म फरोशी के व्यापार का पुलिस ने छापामार के खुलासा किया है। पुलिस ने रविवार देर रात छापा मारकर पांच युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।
sex-racketkk

हरियाणा के गुड़गांव में रविवार रात को थाना सदर प्रभारी विजय को सूचना मिली कि सेक्टर-51 के मकान नंबर-186 में आशियाना नाम से एक गेस्ट हाउस चल रहा है। गिरफ्तार युवतियों में दो विदेशी हैं। यह सब लोग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। इसमें अनैतिक कार्यों का संचालन होता है। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को छापे के दौरान अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक अवस्था में पांच युवक व पांच युवतियां मिली। गिरफ्तार लोगों में यूपी के जिला अमेठी निवासी भीम सिंह, फिरोजाबाद निवासी रिंकू, अनूप, बदायूं निवासी निखिल व जसोला विहार नई दिल्ली निवासी लवकिशन शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

इस दौरान गेस्ट हाउस का मैनेजर विक्रम चकमा देकर फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ करने पर पता चला कि इस जिस्म फरोशी के धंधे चलाने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग किया जा रहा था। इच्छुक व्यक्ति के पास ये लोग व्हाट्स ऐप द्वारा लड़कियों के फोटो भेजते थे। लड़की पसंद आने पर उस लड़की का रेट भी व्हाट्स ऐप के माध्यम से ही बताया जाता था। सौदा तय होने पर ग्राहक को आशियाना गेस्ट हाउस में आने पर लड़की उपलब्ध कराई जाती थी।
sex-racket1
जिस मकान में यह धंधा चल रहा था, वह तीन मंजिला है। यहां प्रत्येक कमरे में फर्नीचर है। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर इन कमरों से आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। पकड़ी गई लड़कियों में से तीन भारतीय तथा दो लड़की विदेशी हैं। जिनमें एक उज्बेकिस्तान व दूसरी कजाकिस्तान की रहने वाली बता रही है लेकिन इन दोनों युवतियों के पासपोर्ट व वीजा अभी तक बरामद नहीं हो पाए हैं। पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ की जा रही है। मकान मालिक व इस गेस्ट हाउस के मैनेजर के बारे में पुलिस द्वारा पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। गेस्ट हाउस से वह मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है, जिसके द्वारा सौदा तय होता था।

इसे भी पढ़िए :  बिना इजाजत गुब्बारा या रंग डाला पड़ेगा महंगा, दिल्ली पुलिस करेगी कानूनी कार्रवाई