नोटबंदी से परेशानी पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त, सरकार ने 10-15 दिनों में समस्याएं खत्म होने का दिया भरोसा

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। नोटबंदी के एक महीने बाद भी जनता को हो रही समस्याओं पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार(9 दिसंबर) को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए केंद्र से कई सवालों का जवाब मांगा है।

कोर्ट ने पूछा कि ‘क्या कोर्ट बैंक से पैसा निकालने की कोई न्यूनतम सीमा तय करे जो पूरे देश में लागू हो और कोई भेदभाव ना रहे। ऐसे में लिमिट तय की जाए जिसे बैंक इनकार ना कर सकें जैसे कि 10000 रुपये. इसी तरह जिला सहकारी बैंकों को पैसे जमा करने और निकासी का अधिकार मिले।

इसे भी पढ़िए :  एक साल के अंदर सभी सिम कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा

वहीं नोटबंदी के फैसले का बचाव करते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि सरकार पूरी तरह से कोशिश कर रही है और 10-15 दिनों में समस्याएं खत्म हो जाएगी। केंद्र सरकार की तरफ से अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है।

इसे भी पढ़िए :  BSF जवान ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, BSF ने कहा प्रमोशन नहीं मिला इसलिए जवान ने बोला झूठ, सरकार ने शुरू कराई जांच, जाने किस करवट बैठेगा ये ऊंट ??देखिए COBRAPOST IN-DEPTH

उन्होंने कहा कि लोगों के बीच में असंतोष की वजह से किए गए प्रदर्शन का एक भी उदाहरण मौजूद नहीं है और सिर्फ राजनीतिक पार्टियां उसका मुद्दा बना रही हैं। वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट 14 दिसंबर को अगली सुनवाई करेगा।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने शहाबुद्दीन के खिलाफ लिया सख्त फैसला, अब इस जेल में कटेंगी रातें