सुप्रिया को पीएम ने कैबिनेट में शामिल होने का मिला था न्योता: शिवसेना

0

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैबिनेट फेरबदल में एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को शामिल करना चाहते थे। सामना के मुताबिक सुप्रिया सुले को कैबिनेट में शामिल करने के लिए पीएम मोदी ने ऑफर किया था। शिवसेना के नेता संजय राउत ने पवार के साथ हाल की बैठक का उल्लेख किया। जब शिवसेना के सांसद ने यह जानना चाहा कि क्या एनसीपी भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए में शामिल होने की तैयारी में है, इस पर पवार ने मीडिया को इस सारे अफवाह के लिए जिम्मेदार ठहराया। यहां तक कि पवार ने राउत से पीएम मोदी के साथ हुई उनकी हालिया मुलाकात का भी जिक्र किया।

इसे भी पढ़िए :  मोदी बोले- जनहित में कड़े फैसलों के लिए तैयार

Click here to read more>>
Source: news state