आतंक को पनाह देने वाले भी आतंकी- मोदी

0
आतंक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पणजी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में अपने समाप्ति भाषण के मौके पर एक बार फिर पड़ोसी पाकिस्तान का बिना नाम लिए उसपर आतंक को बढ़ावा देने के लिए हमला किया। मोदी ने कहा कि आंतकवादी और आतंकवाद को पनाह देने वाला खुद आतंकवादी से कम नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  स्मार्ट सिटी: 27 नए शहरों की लिस्‍ट जारी, जानिए, कौन से हैं नए शहर?  

मोदी ने रविवार को कहा कि सम्मेलन में आतंकवाद, कट्टरवाद और अतिवाद को बड़ी समस्या माना गया। ब्रिक्स सम्मेलन के बाद सर्वसम्मति से एक घोषणापत्र स्वीकृत किया गया जिसमें बढ़ते आतंकवाद की कड़ी आलोचना की गई है। इस अवसर नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आपसी सहयोग की दृष्टि के साथ हमने गोवा घोषणापत्र को स्वीकार किया है। घोषणापत्र में आतंकवाद और सीमा पार आतंकवाद से निपटने के तौर-तरीके पर विस्तृत चर्चा हुई। मोदी ने कहा,’ हमें गोवा से खूबसूरत राज्य में 8वें ब्रिक्स सम्मेलन में आए नेताओं का स्वागत करने का गौरव मिला।’ 8वें ब्रिक्स सम्मेलन का मेजबान देश भारत है। 9वां ब्रिक्स सम्मेलन चीन में आयोजित होना है।
अगले पेज पर पढ़िए – घोषणापत्र में किस बात पर बनी है सहमति

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी का आज स्पेन दौरा, स्पेनिश राष्ट्रपति से आर्थिक समझौतों पर होगी चर्चा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse