ट्रंप से ज्यादा हिलेरी को पसंद करते हैं अधिकतर भारतीय-अमेरिकी: सर्वेक्षण

0
ट्रंप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

वाशिंगटन :भाषा: सिलिकॉन वेली के एक थिंक टैंक का कहना है कि आव्रजन, धार्मिक स्वतंत्रता और आउटसोर्सिंग के मुद्दे की बात आने पर अधिकतर भारतीय-अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप की बजाय हिलेरी क्लिंटन को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर देखना चाहते हैं। हालांकि जब अमेरिका की भारत-केंद्रित विदेश नीति या आतंकवाद से लड़ने की बात आती है तो ट्रंप को हिलेरी की तुलना में ज्यादा पसंद किया जाता है। ये कहना है भारतीय-अमेरिकी थिंक टैंक के हालिया सर्वेक्षण का।

इसे भी पढ़िए :  ग्वादर बंदरगाह पर घर में ही घिरा पाकिस्तान

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों को लेकर भारतीय-अमेरिकियों की राय जानने के लिए कराए गए सर्वेक्षण के नतीजे जारी करते हुए फाउंडेशन ऑफ इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज (FIIDS) ने कहा कि सर्वेक्षण में जवाब देने वाले अधिकतर लोगों ने इमिग्रेशन (59 से 29 प्रतिशत), धार्मिक स्वतंत्रता (67 से 27 प्रतिशत), आउटसोर्सिंग (52 से 22 प्रतिशत) और विश्वास संबंधी मुद्दों (40 से 17 प्रतिशत) पर ट्रंप की तुलना में हिलेरी को पसंद किया ।
अगले पेज पर पढ़िए- आतंकवाद को लेकर ट्रंप पर कितना भरोसा करते हैं लोग

इसे भी पढ़िए :  पाक की गीदड़ भभकी, कहा: उसकी सेना भारत के हर ‘दुस्साहस’ का माकूल जवाब देगी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse