कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को बताया दुर्गा, पोस्टर पर छिड़ गया विवाद

0

प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में कदम रखने के औपचारिक ऐलान से पहले ही उनके नाम को लेकर सियासत गर्माने लगी है। इलाहाबाद के कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने प्रियंका को देवी दुर्गा का अवतार और हिन्द की शेरनी बताते हुए उनकी तस्वीरों के साथ शहर में विभिन्न स्थानों पर बैनर लगाए हैं।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस ने कहा राज्यसभा चुनाव में NOTA का इस्तेमाल संविधान का है उल्लंघन

उत्तर प्रदेश में मिशन 2017 के लिए कांग्रेस अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने जा रही है। इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर पार्टी कार्यकर्ता तक तैयारी में जुट गए हैं। आज एक बार फिर कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका के समर्थन में पोस्टेर लगाकर हलचल पैदा कर दी है। इस बार कांग्रेसियों ने प्रियंका को दुर्गा के अवतार में दिखाया है।

इसे भी पढ़िए :  तेवतिया पर हमले का मामला: दो और शूटर गिरफ्तार

इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों में प्रियंका के बारे में लिखा गया है कि वो इंदिरा, वो दुर्गा का फिर नया आगाज है, वो हिन्द की है शेरनी, हिन्दुस्तान की आवाज है। पोस्टर में नीचे की तरफ अंग्रेजी में लिखा गया है ‘इंदिरा इज बैक’। इलाहाबाद जिला कमेटी के सचिव हसीब अहमद और शिरीष दुबे द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों में प्रियंका गांधी की बड़ी सी तस्वीर के साथ ही इंदिरा-सोनिया और राहुल की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी की बीजेपी सांसदों को नसीहत- न बैठूंगा और न बैठने दूंगा