जाकिर नाइक के बचाव में आया सपा का ये नेता, कहा….

0

नई दिल्ली। विवादित धर्म प्रचारक जाकिर नाइक पर तेज हो गई है। जाकिर के बचाव में भी नेता सामने आ रहे हैं। मुंबई के सपा नेता अबू आजमी ने जाकिर का पक्ष लेते हुए कहा कि वह इस्लाम की सही शिक्षा दे रहे हैं उन पर लग रहे आरोप गलत हैं।

इसे भी पढ़िए :  शिवपाल बोले- सीएम से मेरा कोई लेना-देना नहीं, पिता का सम्मान करें अखिलेश

आज़मी ने कहा कि जाकिर नाइक ने कभी भी आतंकवाद का समर्थन नहीं किया। उन्होंने आतंक के खिलाफ आवाज़ उठाई है। अगर किसी आतंकी को उनका भाषण पसंद आ गया तो इसमें उनकी क्या गलती है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव का बजा बिगुल : ओपनियन पोल ने उड़ाई पार्टियों की नींद ! क्या कहती है यूपी की जनता और कौन होगा अगला सीएम ? देखिए-विशेष चर्चा 'पोल में झोल' COBRAPOST DEPTH

पीस टीवी पर बैन के सवाल पर आजमी ने कहा कि लंदन में भी पीस टीवी चल रहा है। अगर मलेशिया, बांग्लादेश ने पीस टीवी बैन किया है तो मुझे नहीं पता। उन्हें अगर गिरफ्तार किया गया तो ये मुसलमानों को दबाने की एक और कोशिश होगी।

इसे भी पढ़िए :  मनमोहन वैद्य ने कहा 'RSS क्या देश के बारे में कुछ' नहीं जानते राहुल गांधी