कोटला वनडे: केन विलियम्सन ने जड़ा शतक, टीम इंडिया को 243 रनों का लक्ष्य

0
टीम इंडिया
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दिल्ली के फीरोजशाह कोटला मैदान पर दूसरा वनडे मुकाबला में  टीम इंडिया को 243 रनों का लक्ष्य मिला है। न्यूजीलैंड की टीम 242 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा और जसप्रीम बुमराह ने तीन-तीन विकेट झटके। जबकि उमेश यादव, अक्षर पटेल और केदार जाधव ने एक-एक विकेट लिया। कीवी कप्तान विलियम्सन ने 109 गेंदों में वनडे करियर का आठवां शतक ठोक कर आउट हुए। यह न्यूजीलैंड की तरफ से इस दौरे का पहला शतक भी है।

इसे भी पढ़िए :  'मैं जितना क्रिकेट खेलना चाहता था खेल चुका, अब फ्रीलांस क्रिकेटर बनना चाहता हूं': शाहिद अफरीदी

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कीवी टीम के ओपनर और सबसे खतरनाक बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (0) को क्लीन बोल्ड कर दिया। उस समय उनका और टीम का खाता भी नहीं खुला था। न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट टॉम लाथम (46) के रूप में गिरा। उन्हें स्पिन गेंदबाज केदार जाधव ने पवेलियन भेजा। विलियम्सन और लाथम के बीच दूसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी हुई। कीवी टीम का तीसरा विकेट 38 रन बाद ही 158 के स्कोर पर गिरा। रॉस टेलर (21) को लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने डीप मिडविकेट पर रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया।

इसे भी पढ़िए :  साक्षी मलिक के घर जल्द गुंजेगी शहनाई! पहलवान से कर रही है शादी

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया पहला वनडे मुकाबला जीतकर सीरीज में एक शून्य की बढ़त बना चुकी है। ऐसे में उसकी कोशिश होगी जीत की लय को बरकरार रखने की। भारत के लिए फिरोजशाह कोटला का मैदान हमेशा से लकी रहा है। कोच कुंबले का ये पसंदीदा मैदान है। इसी मैदान पर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट झटके थे। धोनी ने राष्ट्रीय ही नहीं अपनी आईपीएल टीमों की कप्तानी करते हुए यहां सबसे ज्यादा मैचों में जीत दर्ज की है। विराट कोहली ने इसी मैदान से अपने करियर की स्वर्णिम शुरुआत की थी।

इसे भी पढ़िए :  पर्दे पर सुपरहिट हुई  'एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी’ , बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse