शिवसेना ने आजम पर साधा निशाना, कहा- पीएम बनने के लिए खून में देशभक्ति जरूरी

0
आजम पर

यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान अपने बयानों को लेकर अक्सर ही विवादों में रहते हैं। शिवसेना के मुखपत्र सामना के जरिए आजम पर निशाना साधते हुए एडिटोरियल लिखा है, जिसका नाम है ‘जीभ खींचो’। दरअसल पीछले दिनों आजम खान ने पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि, ‘मुझे चाय बनाना आता है, अच्छे कपडे पहनना आता है, ड्रम बजाना आता है, इसलिए मैं प्रधानमंत्री बन सकता हूं।’

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्या है आज के और 2011 के सर्जिकल स्ट्राइक में फर्क

सामना के इस एडिटोरियल में लिखा गया है कि देश के प्रधान मंत्री का इस तरह से खिल्ली उड़ाना सही नहीं। और आजम की पीएम बनने वाली टिप्पणी पर हमला बोलते हुए लिखा कि, ‘प्रधान मंत्री बनने के लिए देशभक्ति का खून होना जरुरी है। जो मोदी के खून में है। आजम खान के खून में क्या है? इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात भूमि विधेयक 2016: राष्ट्रपति ने किया मंजूर, कांग्रेस ने बताया किसान विरोधी

शिवसेना का आजम पर हमला यही नहीं रुका, शिवसेना ने आगे कहा है कि आजम खान के सिर पर मखमली टोपी जरूर है लेकिन उसके नीचे दिमाग बिलकुल खाली है। ऐसे लोग मुसलमानों को भड़का कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना जानते हैं।

इसे भी पढ़िए :  मुस्लिम पूजा पद्धति के हिसाब से भले ही मुस्लिम हों लेकिन उनकी राष्ट्रीयता हिंदू ही है: भागवत

अंत में आजम की इस टिप्पणी पर शिवसेना ने सवाल किया है कि, क्या इस टिप्पणी के लिए बीजेपी पदाधिकारियों में उनकी जीभ खींचने की हिम्मत है ?