शिवसेना ने आजम पर साधा निशाना, कहा- पीएम बनने के लिए खून में देशभक्ति जरूरी

0
आजम पर

यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान अपने बयानों को लेकर अक्सर ही विवादों में रहते हैं। शिवसेना के मुखपत्र सामना के जरिए आजम पर निशाना साधते हुए एडिटोरियल लिखा है, जिसका नाम है ‘जीभ खींचो’। दरअसल पीछले दिनों आजम खान ने पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि, ‘मुझे चाय बनाना आता है, अच्छे कपडे पहनना आता है, ड्रम बजाना आता है, इसलिए मैं प्रधानमंत्री बन सकता हूं।’

इसे भी पढ़िए :  लोढ़ा कमिटी पर अनुराग ठाकुर ने SC में झूठ बोला था ?कोर्ट ने कहा ‘जेल जा सकते हैं ठाकुर’

सामना के इस एडिटोरियल में लिखा गया है कि देश के प्रधान मंत्री का इस तरह से खिल्ली उड़ाना सही नहीं। और आजम की पीएम बनने वाली टिप्पणी पर हमला बोलते हुए लिखा कि, ‘प्रधान मंत्री बनने के लिए देशभक्ति का खून होना जरुरी है। जो मोदी के खून में है। आजम खान के खून में क्या है? इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर : किस किस से लड़े सेना, जब आतंकियों के साथ चल रहा था एनकाउंटर तब सेना पर बरसाए जा रहे थे पत्थर

शिवसेना का आजम पर हमला यही नहीं रुका, शिवसेना ने आगे कहा है कि आजम खान के सिर पर मखमली टोपी जरूर है लेकिन उसके नीचे दिमाग बिलकुल खाली है। ऐसे लोग मुसलमानों को भड़का कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना जानते हैं।

इसे भी पढ़िए :  इस शख्स की वजह से लगा था शिवसेना MP रविंद्र गायकवाड़ की हवाई यात्रा पर प्रतिबंध

अंत में आजम की इस टिप्पणी पर शिवसेना ने सवाल किया है कि, क्या इस टिप्पणी के लिए बीजेपी पदाधिकारियों में उनकी जीभ खींचने की हिम्मत है ?