बिहार सरकार रॉकी यादव की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती

0
रॉकी यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पटना उच्च न्यायालय द्वारा गया जिले में रोडरेज में छात्र आदित्य सचदेवा की हत्या के मुख्य आरोपी रॉकी यादव को जमानत दिए जाने के फैसले को बिहार सरकार ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय किया है।

इसे भी पढ़िए :  शराब की बोतल के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करना पड़ेगा महंगा, खानी पड़ेगी जेल की हवा!

बिहार में सत्ताधारी पार्टी जदयू से निलंबित पार्षद मनोरमा देवी और राजद के बाहुबली नेता बिंदी यादव के पुत्र रॉकी यादव को आदित्य हत्या मामले में गत आठ मई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  मोतीहारी गैंगरेप मामले में गृह मंत्रालय ने मांगी बिहार सरकार से रिपोर्ट

बिहार के मुख्य अतिरिक्त महाधिवक्ता ललित किशोर ने आज बताया कि राज्य सरकार पटना उच्च न्यायालय द्वारा रॉकी यादव को दी गई जमानत के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील दायर करेगी।

यह पूछे जाने पर राज्य सरकार द्वारा कब तक इस मामले में उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की जाएगी, किशोर ने कहा कि अगले सोमवार तक हम अपील दायर करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, राज्य सरकार ने विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  यूनिटेक पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 5 करोड़ का जुर्माना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse