बिहार सरकार रॉकी यादव की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

गत 6-7 मई की रात्रि में गया जिला के रामपुर थाना अंतर्गत पुलिस लाईन के समीप वाहन ओवर टेक करने को लेकर हुए विवाद में रॉकी यादव ने 12वीं कक्षा के छात्र आदित्य सचदेवा (19) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आदित्य सचदेवा हत्या मामले के मुख्य आरोपी रॉकी यादव ने गत 10 मई को बोधगया थाना अंतर्गत मस्तपुरा गांव स्थित मिक्सर प्लांट परिसर से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया था।

इसे भी पढ़िए :  बुर्का पहन मजलिस में बैठे वीएचपी नेता की जमकर धुनाई, छेड़छाड़ कर दंगे भड़काने का आरोप

इससे पूर्व आठ मई को मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव तथा उनके सरकारी अंगरक्षक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इस मामले के एक अन्य आरोपी तथा रॉकी के सहयोगी टेनी यादव ने गत 16 मई को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।

इसे भी पढ़िए :  जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की उड़ी धज्जियां, दिखाए गए काले झंडे

बिहार सरकार ने इस मामले का स्पीडी ट्रायल कराने का निर्णय लेते हुए इस हत्याकांड की जांच घटना के तीन सप्ताह के भीतर पूरा करते के साथ इससे संबंधित आरोपपत्र एक महीने के अंदर अदालत में पेश कर दिया था।

इसे भी पढ़िए :  जजों की नियुक्ति का मामला, 77 में से केंद्र ने 43 पर लगाई मुहर
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse