केरल के बाद अब कर्नाटक में आरएसएस कार्यकर्ता की हुई हत्या, हमलावर फरार

0
आरएसएस कार्यकर्ता

 

दिल्ली: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के कामराज रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यकर्ता की आज हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि पेशे से खुदरा व्यापारी रूद्रेश पास ही में आयोजित संघ की बैठक से वापस लौट रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने उसे बाइक से गिरा दिया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में बाढ का कहर जारी, 22 की मौत, सैंकड़ों लापता

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे।

रूद्रेश को ब्रोइंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। हालांकि संघ के शहर प्रवक्ता राजेश पद्मार ने आरोप लगाया कि वह संगठित तरीके से संघ के कार्यकर्ताओं को मिटाने का सिलसिला है।

इसे भी पढ़िए :  कर्नाटक रक्षणा संगठन के सदस्यों ने बेंगलुरू मेट्रो स्टेशनों पर लगे हिंदी साइन बोर्ड को निशाना बनाया

उन्होंने कहा कि हत्या के विरोध में आरएसएस कल विरोध प्रदर्श्न करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के भाजपा अध्यक्ष बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा कि घटना और हमलावरों का भाग निकलना राज्य की कानून-व्यवस्था की सच्चाई बताता है।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने माना- राहुल गांधी ने बापू की हत्या के लिए RSS को नहीं कहा था हत्यारा